नगर निगम
नगर निगम ने जर्जर भवन को ध्वस्त किया


देवास। जनहित व वर्षाकाल के दृष्टिगत नगर निगम सीमा में स्थित जर्जर भवनों को चिन्हित कर तोड़ने के निर्देश आयुक्त रजनीश कसेरा दिए हैं। इसी कड़ी में शांतीपुरा चौराहा पर हनुमान मंदिर के सामने हरीश महाजन का लगभग 50 वर्ष पुराना जर्जर भवन नगर निगम की टीम ने स्वयं के संसाधनों से तोड़ा।




