क्राइम

अवैध गतिविधियों का केंद्र प्रिंस पैलेस होटल जमींदोज

  • होटल संचालक सलमान चलाता था जिस्मफिरोशी का धंधा, पुलिस ने की थी कार्रवाई
  • ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कर रखा था पक्का अतिक्रमण, प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया होटल को

देवास। रसूलपुर बायपास चौराहा स्थित सरकारी ग्रीन बेल्ट की भूमि पर अवैध रूप बनी होटल (ढाबा) को पोकलैंड व जेसीबी मशीन से रविवार को जिला एवं निगम प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से ध्वस्त करवाया। यह वही होटल है, जहां हाल ही में देह व्यापार के धंधे पर पुलिस ने शिकंजा कसा था। होटल संचालक सलमान सहित अन्य लोगों पर पुलिस प्रकरण दर्ज भी हुआ था। इस प्रकार के अवैधानिक कृत्यों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई से शहरवासियों ने प्रशासन की सराहना की है।

यह होटल ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बिना परमिशन के संचालित हो रही थी। इसके लिए ना तो नगर निगम से कोई अनुमति ली गई थी, ना ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की स्वीकृति थी। यहां प्रिंस पैलेस के नाम से पक्का निर्माण कर होटल संचालित की जा रही थी। इसे ध्वस्त कर ग्रीन बेल्ट की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। ग्रीन बेल्ट की भूमि से संबंधित अन्य लोगों के दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। कार्रवाई में एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार सपना शर्मा, औद्योगिक थाना प्रभारी सहित निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया आदि शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button