देवास

संस्था महात्मा आनंद महोत्सव 24 का शुभारंभ होगा धनतेरस पर्व से

Share

Dewas news

देवास। संस्था महात्मा मध्यप्रदेश संचालक मंडल प्रमुख अभिमन्यु यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार संस्था महात्मा मध्यप्रदेश द्वारा आनंद महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

आयोजन धनतेरस पर्व से प्रारंभ होगा और पूरे दीपोत्सव के दौरान देवास, इंदौर, उज्जैन, सीहोर,भोपाल सहित आसपास के जिलों में वंचित वर्ग के बच्चों के बीच संस्था महात्मा मध्यप्रदेश संचालक मंडल सदस्य एवं सदस्यों द्वारा उपस्थित रहकर बच्चों को मिठाई, पटाखे, प्रसाद, लक्ष्मी माता के पूजन हेतु सामग्री, खिलौने इत्यादि उपहार स्वरूप भेंट कर दीपावली पर्व मनाया जाएगा।

संस्था महात्मा मध्यप्रदेश संस्थापक अध्यक्ष सहज सरकार, संस्थापक सचिव वर्षा सिंह की निगरानी में पूरा आयोजन संपन्न होगा।आयोजन का शुभारंभ सोनकच्छ के भौंरासा ग्रामीण क्षेत्र से किया जाएगा एवं समापन सीहोर जिले की जावर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा।

संस्था महात्मा मध्यप्रदेश द्वारा आनंद महोत्सव आयोजित किए जाने का यह 10वां वर्ष है, जिसमें दानदाताओं एवं संचालक मंडल द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जाती है। संस्था महात्मा मध्यप्रदेश द्वारा संचालित आनंद महोत्सव की सराहना एवं आयोजन की विस्तार से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था महात्मा मध्यप्रदेश संचालक मंडल के सदस्य दानदाता रूपेश मेहता, बिंदु तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय, शकुंतला मालवीय, अजय शर्मा, तनुजा गहलोत, प्रीतिबाला वर्मा, रवींद्रपाल सिंह तंवर, वासुदेव जोशी, हेमंत कानूनगो, विजय भावसार, नीतू चौधरी, महेश खराड़िया,गोपाल ठाकुर, उषा जोशी, शेखर भट्ट, दुर्गा राकेश जोशी, प्रीति वर्मा, साधना नायर, हजारीलाल चौहान, ज्वाला चौहान, धर्मेंद्र सेंधव, मनोज चौधरी, मोहम्मद हुसैन,अंजली कर्डेकर, नेहा देशपांडे, मोहन सिंह चौहान, रचना इटोरिया, दीपमाला प्रजापति, इकबाल शेख, ललिता नवगौत्री, सुनीता जाधव, नीतलक्ष्मी कोष्ठी, प्रियंका कौरव, सुशीला पाल, रीना चौधरी, यास्मीन शेख, जितेंद्रसिंह ठाकुर, वर्षा कुआल, पवन अग्रवाल, राधाकृष्ण मंडलोई, जितेंद्र सिंह चौहान, कर्णिका सिंह, कनिका सिंह आदि ने आनंद महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button