नगर निगम

सफाई व्यवस्था पर रहवासियों से फीडबेक लें-उपायुक्त

Share

देवास। नगर निगम द्वारा सभी वार्डो में की जा रही सफाई व्यवस्था पर फीडबेक लेने हेतु नगर निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला द्वारा निगम स्वास्थ्य विभाग के प्रभारियों व दरोगाओं की बैठक निगम बैठक हॉल में ली गई।
उपायुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित सभी प्रभारियों व वार्ड दरोगाओं से कहा कि अपने-अपने वार्ड में की जा रही सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था का फीडबेक रहवासियों से लें तथा सफाई कार्य म3 किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल दूर करें। बैठक में स्वच्छता नोडल सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री मुशाहीद हन्फी, चंदन सोनी, एसबीएम से विशाल जोशी, स्वच्छता निरीक्षक भूषण पवार, ओमप्रकाश पथरोड़ सहित सभी वार्ड प्रभारी व दरोगा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button