इंदौर

बारिश में बिजली गुल? MPPKVVCL का ‘Urjas App’ बना लोगों का सहारा, एक दिन में 298 शिकायतों का हुआ समाधान

Share

 

Indore में सबसे ज्यादा 225 उपभोक्ताओं ने लिया Urjas App का सहारा, Ujjain सहित कई जिलों में बिजली आपूर्ति बहाल कराने में मिला फायदा

इंदौर। बारिश और खराब मौसम के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर MPPKVVCL (मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी) का Urjas App उपभोक्ताओं के लिए तेज और भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरा है।

कंपनी के अनुसार, एक ही दिन में 298 उपभोक्ताओं ने ऐप के माध्यम से बिजली बंद (Fuse Off Call) की शिकायत दर्ज कराई, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Indore में सबसे ज्यादा शिकायतें, Ujjain सहित कई जिलों के उपभोक्ताओं को राहत-
कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि सबसे अधिक 225 शिकायतें इंदौर शहर से प्राप्त हुईं। इसके अलावा उज्जैन के 20 उपभोक्ताओं ने भी Urjas App के जरिए बिजली संबंधी सहायता ली। वहीं खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, नीमच और शाजापुर के उपभोक्ताओं ने भी ऐप के माध्यम से बिजली चालू कराने की शिकायत दर्ज कराई।

Fuse Off Call पर तुरंत शुरू होती है कार्रवाई
श्री चौहान ने बताया कि जैसे ही Fuse Off Call यानी बिजली बंद होने की शिकायत Urjas App पर दर्ज होती है, संबंधित बिजली वितरण केंद्र को तुरंत अलर्ट भेज दिया जाता है। इसके बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई शुरू कर देती है।

डिजिटल सर्विस से आसान हुई बिजली शिकायत-
कंपनी का कहना है कि Urjas App के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। घर बैठे मोबाइल से शिकायत दर्ज करने पर उसका त्वरित निराकरण किया जाता है। बारिश के मौसम में यह डिजिटल सुविधा उपभोक्ताओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

Back to top button