देवास

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर वरिष्ठ नागरिक संस्था के सदस्यों ने लिया हरित पर्यावरण का संकल्प

Share

 

देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था के सदस्य श्याम कुमार शाह के जन्मदिन के अवसर पर मल्हार स्मृति मंदिर, वरिष्ठ नागरिक संस्था परिसर में प्रधानमंत्री के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: एक पेड़ मां के नाम अभियान में अभिनेता सुनील शेट्टी ने पौधारोपण किया

इस अवसर पर गंगासिंह सोलंकी, बुद्धसेन पटेल, एमडी सिन्हा, प्रकाश खाड्से, रश्मि पाण्डेकर, उषा जोशी, सत्यनारायण वर्मा, मनीष शर्मा, मनीष वैद्य, हिमांशु कुमावत, गजेंद्र बरगोदे, कैलाशचंद्र नागर, सुशील कुमार तिवारी एवं अन्य सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें: जब पौधों पर मंडराया आग का खतरा, तब मिट्टी-रेत बनी ढाल; पर्यावरण प्रहरी धर्मेंद्र का अनोखा संकल्प

पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन एवं अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल करे। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया।

Back to top button