देवास

स्काउट-गाइड की हाइक में दक्षिण भारत की संस्कृति से रूबरू हुए स्काउटर-गाइडर

उज्जैन संभाग से 8 गाइडर और 16 स्काउटर ने की सहभागिता; तिरुपति, कन्याकुमारी, रामेश्वरम सहित प्रमुख स्थलों का किया भ्रमण

Share

देवास। भारत स्काउट एंड गाइड मध्यप्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार उज्जैन संभाग के स्काउटर-गाइडर की हाइक का आयोजन तिरुपति और कन्याकुमारी सहित दक्षिण भारत के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर किया गया।

हाइक के दौरान प्रतिभागियों ने धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के साथ दक्षिण भारत की संस्कृति, खान-पान, समुद्री तट की जीवनशैली और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से जाना।

उक्त जानकारी देते हुए बालचर रवि के जिला संवाददाता हेमेंद्र निगम काकू ने बताया कि शिविर संचालक सहायक राज्य संगठन आयुक्त डॉ सुरेश पाठक, राज्य कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा व देवास जिला मुख्य आयुक्त डॉ. विष्णु वर्मा के विशेष सानिध्य में जिला दल नेता एवं जिला सचिव जितेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में 8 गाइडर एवं 16 स्काउटर ने सहभागिता की। हाइक में सभी ट्रेन से तिरुपति पहुंचे, वहां दर्शन के बाद कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, मदुरई होते हुए रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने एवं महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करने के पश्चात चेन्नई होते हुए 10 अगस्त को देवास पहुंचे। सभी ने हाइक पर दक्षिण भारत की संस्कृति, भोजन आदि के बारे मे जाना तथा समुद्री तट की जीवन शैली और सुंदर नजारे देखे।

शिविर संचालक मनोज पटेल, सहायक शिविर संचालक मनोज उपाध्याय, सहायक दल नेता अश्विन घोरपड़े एवं गाइडर दल प्रभारी वंदना वर्मा का विशेष सहयोग रहा। सभी ने हाइक में सम्मिलित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट राजीव सूर्यवंशी का आभार व्यक्त किया।

Back to top button