एक पेड़ से समाज को एक करोड़ रुपए का अनुदान- गायत्री परिवार
मुकुंदखेड़ी में माता भगवतीदेवी शर्मा उपवन की स्थापना

– 175 औषधीय एवं छायादार पौधे तरूमित्र रूप में रोपे
– अखिल विश्व गायत्री परिवार का पावन वृक्ष गंगा अभियान
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देशभर में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत गायत्री परिजन पौधों का रोपण करते हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज को देते है, इसी कड़ी में देवास से महज 8 किलोमीटर दूर ग्राम मुकुंदखेड़ी मुक्तिधाम में गायत्री परिवार द्वारा 175 पौधे रोपकर मातृ जन्म शताब्दी उपवन की स्थापना की गई।
गायत्री परिवार देवास के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि मुकुंदखेड़ी ग्राम के सरपंच प्रकाश मालवीय का नेतृत्व एवं गायत्री परिवार के संयुक्त संयोजन में वृहद पौधरोपण अभियान संपन्न हुआ जिसमें 175 पौधे रोपे गये जिसमें पीपल, शीशम, नीम, कटहल, पारस पीपल, पलटाफॉम, करंज सहित छायादार एवं औषधिय युक्त पौधे थे।

माता भगवती देवी उपवन स्थापना का आयोजन पूरी श्रद्धा, निष्ठा एवं वैदिक कर्मकांड के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें जिला समन्वयक बाबूलाल खंडेलवाल एवं जिला युवा समन्वयक प्रमोद निहाले ने तरुमित्र रोपण की प्रकिया संपन्न की। साथ ही देशभर में मातृ जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अंतर्गत लगाए उपवन की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके लाभ से ग्रामीण जनों को अवगत कराया।

तरुमित्र रोपण के दौरान जिला समन्वयक ने कहा कि एक पेड़ समाज को लगभग एक करोड़ रुपये का अनुदान वरदान प्रदान करता है, इसलिए हर किसी को कम से कम एक पौधा तो अनिवार्य रुप से लगाना ही चाहिए। तरुमित्र रोपण के पूर्व मोक्ष धाम में पौधों को लेकर रैली निकाली गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के नारे गूंजे।

देवास से गायत्री परिवार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे जिसमें गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी महेश पंड्या, कन्हैलालाल मोहरी, सुभाष जैन, भारतसिंह बनाफर, देवकरण कुमावत, मीना अग्रवाल, महेन्द्र राठौर, कांतिलाल पटेल, अरविन्द शर्मा, कैलाशसिंह ठाकुर, सालगराम सकलेचा, श्रद्धा निहाले, रमेश पांचाल, बाबूलाल चौहान, ओम प्रकाश बनाफर सहित अनेक परिजन मौजूद रहे जिसमें ग्रामीणजनों की भी विशिष्ट उपस्थिति रही, जिसमें मुकुंदखेड़ी से मनीष जायसवाल पंचायत सहायक सचिव, शेरसिंह, शालिग्राम, यशवन्तसिंह, विनोदसिंह, नरेंद्र, मेहरबान, अमित, बहादुर, गणपत, रमेश, आशा कार्यकर्ता राधा चौहान, मधु वर्मा, अजीत खेड़ी सरपंच प्रभुसिंह सोलंकी, शक्तिसिंह, अमितसिंह वहीं ग्राम खजुरिया के विक्रमसिंह राजपूत, धीरजसिंह, महेशसिंह ग्राम नेवरी से दिलीपसिंह सोलंकी, भंवरसिंह सोलंकी, टीना सोलंकी, कमलसिंह सोलंकी सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित थे। आयोजन के अंत में आभार सरपंच प्रकाश मालवीय ने माना।




