धर्म-अध्यात्म

भगवान धरणीधर बलरामजी की शौर्य यात्रा में उमड़ा धाकड़ समाज

Share

 

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। भगवान धरणीधर बलरामजी के जन्मोत्सव के अवसर पर देवास में धाकड़ समाज द्वारा शौर्य यात्रा निकाली गई।

यात्रा में देवास सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। ढोल-ढमाकों और उत्साह के बीच निकली यात्रा में समाज की एकजुटता और श्रद्धा देखने को मिली।

भगवान धरणीधर बलरामजी को धाकड़ समाज के आराध्य देव के रूप में पूजते हुए समाजजनों ने जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे समाजजनों ने यात्रा में शामिल होकर भगवान धरणीधर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

यात्रा के दौरान सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने भगवान धरणीधर की पूजा-अर्चना की और समाजजनों पर पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। वहीं हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने भी भगवान धरणीधर की पूजा-अर्चना कर धाकड़ समाज के बंधुओं को जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ डॉ. रूपसिंह नागर, सरपंच सुमेरसिंह नागर, इंदरसिंह नागर, जनपद उपाध्यक्ष मदनसिंह धाकड़, विकास नागर, सौदानसिंह नागर, युवराज भंडारी सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं समाजबंधु मौजूद रहे।

शौर्य यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र-
भगवान धरणीधर बलरामजी के जन्मोत्सव पर निकली शौर्य यात्रा में समाज की पारंपरिक आस्था के साथ युवाओं का उत्साह भी नजर आया। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों समाजजनों की मौजूदगी ने यात्रा को भव्य रूप दिया। जगह-जगह समाजजनों ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान धरणीधर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

Back to top button