क्राइम

थाना प्रभारी की जनचौपाई: ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा व यातायात नियम की दी जानकारी

खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में किया आयोजन

Share

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। थाना बागली के अंतर्गत ग्राम बेहरी में थाना प्रभारी प्रभारी जीवनसिंह भिंडोरे एवं थाना स्टाफ द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, हेलमेट की उपयोगिता तथा राहगीर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी।

वहीं, नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

जन चौपाल में करीब 20 से 30 ग्रामीण उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों से अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए और ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने की समझाइश दी। उन्होंने ग्रामीणों से गांव में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान सहायक सुनील जर्मन सहित पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Back to top button