धर्म-अध्यात्म

भोमियाजी महाराज का हुआ नमक-चमक रुद्र अभिषेक

Share

बेहरी(हीरालाल गोस्वामी)। बेहरी-बागली मार्ग स्थित मनकामेश्वर हनुमान मंदिर में शनिवार को नमक-चमक रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।

अभिषेक पंडित मुकेश शर्मा व विद्याधर वैष्णव बट्टू द्वारा संपन्न कराया गया। मंदिर के पुजारी विद्याधर वैष्णव ने बताया कि नौतपा में शुक्ल श्राद्ध अष्टमी को अभिषेक में गंगा जल व नर्मदा जल का उपयोग किया गया। इस जल से भगवान मनकामेश्वर भोमियाजी हनुमानजी का अभिषेक संपन्न हुआ।  अभिषेक का लाभ रतलाम से आए श्रद्धालु मांगूसिंह राठौर के परिवार ने लिया। अभिषेक के पश्चात महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाया गया।

इस दौरान श्रद्धालु वीरेंद्रसिंह तोमर, एडवोकेट गोविंद यादव, हरि नारायण यादव, पवन पाटीदार, मुकेश बाबा, माखन पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। बेहरी, बागली, अमरपुरा, चापड़ा के भी श्रद्धालु उपस्थित रहे। राजगढ़ नदी स्थित भेरू महाराज के बने कुंड तक जल पहुंचने पर अभिषेक पूर्ण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button