देवास

बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने पहुंचे यातायात थाना प्रभारी

  • सतपुड़ा एकेडमी में समर कैंप के दौरान हुआ आयोजन, यातायात नियमों का पालन करने का लिया संकल्प

देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में ग्रीष्मावकाश के दौरान समर कैंप संचालित किया जा रहा है। समर कैंप में शहर के निजी स्कूलों के 400 बच्चे विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर यातायात विभाग द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यातायात थाना प्रभारी पवन बागड़ी ने यातायात के नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। श्री बागड़ी ने बताया कि हमें वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए, जो हमारी सुरक्षा के लिए आवश्यक है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। वाहनों का बीमा समय पर कराएं। किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन नहीं चलाएं। यातायात के संकेतों का पालन करने सहित यातायात के सभी नियमों का पालन कर सुरक्षित रूप से वाहन चलाएं, जिससे सुरक्षित रहकर दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस अवसर पर नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में यातायात पुलिस थाना प्रभारी श्री बागड़ी, सूबेदार बंशीलाल कन्नौजे, एएसआई सत्यनारायण सोनी, हवलदार सचिन, राजकुमार उपस्थित थे। सर्वप्रथम बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। बहनों ने अतिथियों का मंगल तिलक किया। संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव ने अतिथियों का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सांखला ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button