धर्म-अध्यात्म
उत्साह से मनाया सूर्यपुत्र शनिदेव का जन्मोत्सव
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230521-WA0005.jpg)
क्षिप्रा। हॉट मैदान स्थित प्राचीन नवग्रह श्री शनिदेव महाराज मंदिर में शुक्रवार शाम को भगवान सूर्यपुत्र श्री शनिदेव महाराज का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हाटपिपलिया क्षेत्र के विधायक मनोज चौधरी और अंतरराष्ट्रीय भजन गायक मनीष तिवारी द्वारा श्री शनि देव महाराज का और मंदिर पुजारी पंडित बच्ची जोशी का भी जन्म दिवस भी सभी ग्रामीणों के बीच केक काटकर, फूलमाला पहनाकर मनाया गया।
इस अवसर पर भजन गायक तिवारी द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। गणेशजी की वंदना से भजन की शुरुआत की गई।
इसके बाद श्रीशनिदेव, हनुमानजी, भोलेनाथ, माताजी के भजन गाए गए, जोकि रात्रि तक चलते रहे। आसपास के ग्रामीण अंचल के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भजन सुने।