• Sat. Aug 2nd, 2025 1:15:27 AM

    रानी कमलापति का अपमान जनजाति समाज का अपमान- खंडेलवाल

    ByNews Desk

    Apr 16, 2023
    Share

    – विरोध प्रदर्शन कर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया

    देवास। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, जिन्होंने गोंड रानी कमलापति जो कि एक महान समाजसेवी थी, उनका अपमान किया है।

    कांग्रेस की समाज में फूट डालने वाली और वनवासियों का अपमान करने वाली इस मानसिकता का भाजपा जिला देवास घोर विरोध करती है और विरोध स्वरूप रविवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया।

    भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा जनजातीय योद्धाओं का बलिदान अविस्मरणीय है। कांग्रेस उनका अपमान कर रही है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और दुर्भावना से ग्रसित है। गोविंद सिंह को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
    इस अवसर पर देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री राजेश यादव, पोपेन्द्रसिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा, दीपक बैरागी, संजय दायमा, अजय तोमर, प्रवीण वर्मा आलोक साहू, पंकज वर्मा, महिला मोर्चा जिला मंत्री विनिता व्यास, वीणा महाजन, मोनिका शर्मा, पुष्पलता सोनगरा, नीतू जाधव, हिना राठौर, बाबू यादव, ऋतु सावनेर, रश्मि पेंडकर, रेशू गुप्ता, प्रेम बालोदिया, अजय चौहान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *