देवास

नगर जनहित सुरक्षा समिति ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता की शपथ ली

Share

देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा सुबह 7 बजे संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर उज्जैन चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

समिति सदस्यों ने प्रतिमा स्थल के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देकर शहर को स्वच्छता में नंबर वन लाने के लिए स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहे जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिलसिंह बैस, सुनीलसिंह ठाकुर, विनोदसिंह गौड़, सुभाष वर्मा, अजय तंवर, तकिउद्दीन काजी, सुरेश रायकवार, अनूप दुबे, सुरेश अहिरवार, राजवीर ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button