आपका शहर
आईटीआई देवास में आयोजित अप्रेंन्टिस मेले में 42 प्रतिभागियों का हुआ प्राथमिक चयन
देवास। संचालनालय कौशल विकास एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंन्टिस मेले का आयोजन किया गया।
प्राचार्य आईटीआई देवास ने बताया कि अप्रेंन्टिस मेले में 182 प्रतिभागी उपस्थित हुए, जिसमें 42 प्रतिभागियों का प्राथमिक चयन हुआ। मेले में कुल 10 कंपनियां उपस्थित हुई।
इस अवसर पर कंपनी प्रतिनिधि, प्राचार्य अशोककुमार रावल, अपरेंटिस एडवाइसर वाल्टर रितेश कुजूर एवं प्लेसमेंट अधिकारी अतुल शर्मा उपस्थित थे।




