• Thu. Aug 14th, 2025

    भाजपा नगर मंडल ने मनाया स्थापना दिवस

    ByNews Desk

    Apr 6, 2023
    Share

    टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। गुरुवार को भाजपा नगर मंडल टोंकखुर्द ने भाजपा मंडल महामंत्री राकेश सिंदल के नेतृत्व में ग्राम फतेहपुरखेड़ा में भाजपा का 44वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान सिंदल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। इस मौके पर भाजपा नेता सिंदल ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंदल ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है। जो स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है, वह लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
    उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को हमने हमेशा अपने हृदय और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा हमारा समर्पण है मां भारती को, हमारा समर्पण है देश के कोटि-कोटि जनों को, हमारा समर्पण है देश के संविधान को। आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की विजय यात्रा में एक मुख्य सेवक बनकर अपनी भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर राहुल परमार, राजेश सोलंकी, कान्हा कुमावत, नंदकिशोर बैरागी, मांगीलाल पटेल, रूपसिंह चावडा, मोनू कुमावत, रामसिंह कुशवाह, सूरजमल कुमावत, मेंबरसिंह चावडा, हिम्मतसिंह चावडा, तरुण पटेल, राहुल मालवीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *