खेत-खलियान

भाकिसं के विरोध के बाद चमकहीन गेहूं की ट्रालियों को तौलना शुरू किया

देवास। पिछले दिनों बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित हुई। गेहूं की चमक पर भी असर हुआ। इधर गेहूं में नमी भी आ रही है। इसे लेकर खरीदी केंद्र पर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।

देवास के पास सायलो प्लांट में कल किसानों के चमकहीन गेहूं की 20 से 30 ट्रालियों को कैंसिल कर दिया गया था। इसके बाद भारतीय किसान संघ के देवास जिला मंत्री शेखर पटेल, देवास तहसील उपाध्यक्ष केदार चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वरलाल पटेल, ग्राम समिति अध्यक्ष राजमल चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हरीश मुकाती मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की। यहां से सिया वेयर हाउस में ट्रालियों को शिफ्ट किया गया था। भाकिसं ने ट्रालियां नहीं तौलने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। आज सिया वेयर हाउस पर चमकहीन गेहूं की ट्रालियां तौलने का कार्य प्रारंभ हो गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button