धर्म-अध्यात्म

रामनवमी पर सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज निकालेगा शौर्य यात्रा

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। सेंधव राजपूत क्षत्रिय समाज रामनवमी पर 31 मार्च को शौर्य यात्रा निकालेगा।
यात्रा में समाजजन अधिक से अधिक संख्या शामिल हो, इसके लिए समाज के सभी युवा साथी रोजाना सेंधव राजपूतों के निवास ग्रामों में जनसम्पर्क कर आमंत्रित कर रहे हैं।
टोंकखुर्द तहसील के 23 ठिकानों से हजारों की संख्या में समाजजन इस यात्रा मे शामिल होंगे।
31 मार्च को फ्रीगंज चौराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सेंधव क्षत्रिय राजपूत धर्मशाला टोंकखुर्द पर समापन के पश्चात भगवान श्रीराम की आरती कर कार्यक्रम का समापन होगा।
यात्रा में शामिल होने के लिए सभी गांवों से समाजजन एकसाथ एकत्रित होकर शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button