प्रशासनिक

क्षिप्रा नदी तट पर जल संवाद और जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रधान जिला न्यायाधीश प्रभातकुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में क्षिप्रा नदी तट पर जल संवाद और जल जागरूकता कार्यक्रम ग्राम पंचायत सुकल्या क्षिप्रा,पंचतत्व फाउंडेशन, नेहरू युवा केंद्र, मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति और ओशियन के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा अधिकारी रॉबिन दयाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव छोटेलाल ऐरवाल ने की। विशेष अतिथि नेहरू युवा केंद्र लेखापाल अनिल जैन और पंचतत्व फाउंडेशन से सलीम शेख, अनिल सिरोहिया ने की। अतिथियों द्वारा जल संरक्षण और प्राकृतिक जल स्त्रोतों को सहेजने, उनको प्रदूषण से बचाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विशेष वक्ता के रूप में खलील अहमद शेख, शारदा वर्मा और सैयद सादिक अली द्वारा घरेलू कार्यों में जल के नियोजित तरीके से उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुकेश जाटव, कमल जोशी, केके नागर, अंतिम भोजक, शील पाठक, बच्चा चौहान, नंदू प्रजापत, शारदा वर्मा, पपीता जोशी, सुनीता जोशी, हंसा पटेल, भगवंता शर्मा, बबीता बराना, रेखा चौहान, बबली जोशी, खुशी सिलोदिया ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में नदियों और जल संरक्षण की शपथ भी दिलवाई गई और नदी के घाट पर भी स्वच्छता अभियान चलाकर घाट से कचरा इकट्ठा करके इसका निस्तारण किया गया। पंचायत स्तर पर जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन
मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति ने किया
और आभार पंचायत सचिव छोटेलाल ऐरवाल ने व्यक्त किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button