खेत-खलियान

मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम कल ज्ञापन देगा भारतीय किसान संघ

Share

देवास। भारतीय किसान संघ 17 मार्च को किसानों की विभिन्न मांगों काे लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। किसान दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण क्रमांक एक में एकत्रित होंगे और वाहन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। भाकिसं के जिला मंत्री शेखर पटेल ने बताया हमारी प्रमुख मांग गेहूं के बोनस व लैंड पुलिंग योजना को लेकर है। मंडियों में समर्थन मूल्य से कम कीमत पर गेहूं बिक रहा है, उस पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की जाना चाहिए। अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला मंत्री श्री पटेल ने किसानों से ज्ञापन के दौरान अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button