आपका शहर

Maharashtra Assembly: बजट सत्र के दौरान राज्य की नई महिला नीति लागू की जाएगी

[ad_1]

Mangal Prabhat Lodha

प्रतिरूप फोटो

ANI

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सदन में महिला नीति पर बहस शुरू की गई। लोढ़ा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में विधायकों द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर गौर करेगी।

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य की नई महिला नीति प्रदेश विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के दौरान पेश की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस मुद्दे पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विधानसभा में यह घोषणा की।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सदन में महिला नीति पर बहस शुरू की गई।
लोढ़ा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में विधायकों द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर गौर करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण से संबंधित निर्णयों पर अपनी प्रदर्शन रिपोर्ट भी नियमित रूप से पेश करेगी।
लोढ़ा ने कहा कि नई नीति व्यावहारिक होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पर्यटक नीति की भी घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हर महीने जिला स्तर पर महिलाओं के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, जहां 50 शिकायतों को लिया जाएगा।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button