आपका शहर

आग से लाखों रुपए का नुकसान, बाइक सहित नगदी जली

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। ग्राम जिरवाय में दशरथ पिता लालू मालवीय के घर अचानक आग लग गई। आग से घर का सारा सामान जल गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दशरथ ने बताया आग से घर के अंदर रखे हुए 50 हजार रुपए, 5 जोड़ी बिस्तर, 5 क्विंटल गेहूं जल गए। जैसे ही ग्रामीणों को घर में धुआं उठते हुए नजर आया, सभी आग बुझाने के लिए दौड़े। लोगों ने अपने-अपने घरों से बाल्टी में पानी लाकर भी आग बुझाई। आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button