• Tue. Jul 15th, 2025

    भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विजय जैन का नगर आगमन पर किया स्वागत

    ByNews Desk

    Apr 15, 2022
    Share

    देवास। जैन मिलन देवास के संस्थापक अध्यक्ष वीर डॉ प्रमोद जैन ने बताया कि भारतीय जैन मिलन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विजय जैन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद देवास नगर में पहली बार आगमन हुआ। संयोग की बात है कि वीर विजयजी का यह संक्षिप्त प्रवास भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के दिन हुआ। नगर आगमन पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक जैन, सचिव शैलेन्द्र चौधरी, विजय जैन, पारस जैन, दिगम्बर जैन उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय जैन कटारिया, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय सह सचिव महेंद्र बाकलीवाल, अरविन्द पानोत, गौरव जैन भोमिया, भरत चौधरी, जीवदया के रिंकेश जैन, जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के इंटरनेशनल डायरेक्टर एचएल मेहता, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर डॉ प्रमोद जैन, जैन मिलन देवास के अध्यक्ष वीर आरसी जैन, मंत्री मुकेश जैन, पूर्व अध्यक्ष वीर नवीन, वीर केसी जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर स्वतन्त्र जैन, वरिष्ठ सदस्य विनोद जैन, राकेश जैन, हेमन्त जैन, दीपचंद जैन, अनूप जैन आदि ने स्वागत किया। साथ में भारतीय जैन मिलन की प्रथम महिला वीरांगना सुनीता जैन का भी स्वागत और सम्मान शाल-श्रीफल के साथ महिला मिलन देवास की अध्यक्ष वीरांगना लक्ष्मी जैन, मंत्री स्वर्णलता जैन, आशा जैन, चारु जैन, रश्मि जैन, मन्दाकिनी जैन, ममता जैन, अलका जैन आदि ने किया। अनिल जैन नेहरू युवा केन्द्र को कोरोना काल में विशेष योगदान व कोरोना टीकाकरण में सहयोग, विकास जैन को 101 बार सम्मेदशिखरजी तीर्थ क्षेत्र की वन्दना करने, केसी जैन को ज्योतिष शास्त्र की स्नातकोत्तर डिग्री में स्वर्ण पदक प्राप्त करने, महिला उद्धमि नीलम मुकेश सिंघई को जीवन बीमा के क्षेत्र में निरंतर उच्च स्थान प्राप्त करने तथा रोबोटिक इंजीनियरिंग व चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक शोध के लिए जापान में कार्यरत राघवेंद्र जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीर विजय ने जैन एकता पर जोर देते हुए कहा कि हम महावीर स्वामी के अनुयायियों की पूजा-पद्धति में अन्तर हो सकता है, लेकिन हम सब जैन हैं। एक देव के अनुयायी है, हमें एकजुट होना चाहिए। देवास जैन समाज की एकजुटता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि जुलूस में पूरा समाज एक साथ भगवान महावीर का गुणगान करते हुए चल रहा था। कार्यक्रम में वीर सुरेश जैन, डॉ ऋषभ जैन, वीरेन्द्र जैन, शकुंतला जैन पारुल जैन, अरुणा जैन, चम्पा जैन, मुन्नी जैन आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर डॉ प्रमोद जैन ने किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *