आपका शहर
त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230304-WA0040.jpg)
देवास। ग्राम पंचायत क्षिप्रा भवन में आगामी होली, धुलेंडी एवं शबेबरात त्योहार को लेकर थाना प्रभारी अजय चाना, उप निरीक्षक आरके शर्मा व स्टाफ द्वारा बैठक ली गई। इसमें ग्राम पंचायत क्षिप्रा के सरपंच विश्वास उपाध्याय, राजेश बराना व क्षेत्र के दोनों समुदाय के गणमान्य नागरिक, ग्राम सुरक्षा समिति और शांति समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने त्योहार मिलजुलकर मनाने का आश्वासन दिया।