कन्नौद। लोक निर्माण विभाग द्वारा कन्नौद से बहिरावद मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसकी लम्बाई 2.70 किमी है। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्र को लाभ होगा। मार्ग का निर्माण के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। उक्त मार्ग के निर्माण से आस-पास के 25 से ग्रामों के नागरिकों को लाभ होगा। उक्त मार्ग कन्नौद तहसील एवं विकासखंड मुख्यालय को जोड़ता है। साथ ही नेशनल हाईवे एनएच 59ए इंदौर-बैतूल मार्ग एवं कन्नौद-आष्टा मार्ग और कन्नौद-खंडवा पुनासा डेम मार्ग से कन्नौद को जोड़ता है।