शिक्षा

शासकीय विद्यालय में विषयों को सरल तरीके से पढ़ाने की बनाई कार्य योजना

– एडिशनल कलेक्टर ने किया विद्यालय का अवलोकन

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी का अवलोकन एडिशनल कलेक्टर टी. प्रतीक राव ने किया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर डीपीसी प्रदीपकुमार जैन, आराध्य ग्रुप रियल एस्टेट के डायरेक्टर व अंतरराष्ट्रीय मेंटर पंकज पांडे एवं सीईओ प्रियंका भाटिया उपस्थित थे। विद्यालय में आराध्य ग्रुप द्वारा शैक्षणिक एवं सहायक गतिविधियों के लिए कार्य किए जाएंगे। इस हेतु महाकाल कॉलोनी विद्यालय का चयन किया गया। प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यालय में आधारभूत विकास कार्य के साथ विभिन्न विषयों को सहज सरल ढंग से पढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाई गई। डीपीसी श्री जैन ने बताया कि विद्यालय में एक नवाचार प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विषयों एवं अन्य गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर कमलसिंह तंवर, प्रियंका गौड़, राजेश चौहान, मोहिनी शिंदे, सूर्यबाला बघेल, उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button