देवास। मध्यप्रदेश मानव अधिकार ब्यूरो के अध्यक्ष पंडित आरके शुक्ला ने कार्यकारिणी की सहमति व उज्जैन संभाग अध्यक्ष संदीप उपाध्याय की अनुशंसा पर विशाल गुजेवार को देवास नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। गुजेवार को मानव अधिकार ब्यूरो के देवास कार्यालय में संदीप उपाध्याय ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पर मानवाधिकार ब्यूरो के उज्जैन संभाग महामंत्री धीरज आर्य, सुनील गौड़, विश्वास झाला, गिरिराज शर्मा, मनदीप भारती, सुनीलकुमार चंदेल ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामना दी।
0 Less than a minute





