स्वास्थ्य

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

शिविर में 326 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 10 यूनिट रक्तदान किया

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत ग्राम कैलोद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं विधायक मनोज नारायणसिंह चौधरी द्वारा शिविर का अवलोकन किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्षय अधिकारी डॉ. अमरीन शेख द्वारा हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन के माध्यम से की जा रही टीबी स्क्रीनिंग तथा नॉट टेस्टिंग के बारे में अवगत कराया गया।

सीबीएमओ डॉ. राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम कैलोद में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य से संबंधित रोगों के स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार, खून की जांच, एक्सरे एवं निःशुल्क दवाई दी गई। शिविर में 326 हितग्राहियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्तदान किया गया।

इस शिविर में विशेष रूप से अत्याधुनिक सर्व सुविधाओं, मशीनों से लैस बस और चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा शिविर में हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा सेवा पखवाड़ा सप्ताह अंतर्गत ये समस्त बसें और स्वास्थ्य टीम पूरा सप्ताह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा अपनी स्वास्थ्य सेवाएं हितग्राहियों को प्रदान करेंगी। उक्त जानकारी शिविर प्रभारी विमल कुमार पाटीदार ने दी।

Back to top button