इंदौर

बिजली कंपनी कर रही अनंत चतुर्दशी चल समारोह की विशेष तैयारी

Share

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर शहर वृत्त द्वारा शहर में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को झांकी चल समारोह के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।

कंपनी के शहर वृत्त अधीक्षण यंत्री मनेंद्र गर्ग ने बताया कि अनंत चतुर्दशी गणेश विसर्जन चल समारोह में बिजली कंपनी की ओर से संपूर्ण व्यवस्थाएं चाकचौबंद रहेगी। कंपनी के उच्चदाब, निम्नदाब दोनों के दलों द्वारा सतत मैंटेनेंस किया जा रहा है। सात किमी झांकी मार्ग पर ट्रांसफार्मरों के नए बॉक्स, ढक्कन लगाने का कार्य क्रमशः चल रहा है। केबल, तारों की ऊंचाई की समीक्षा कर पर्याप्त ऊंचाई की स्थिति लाई जा ही है। बारिश के कारण पोल, केबल, ट्रांसफार्मर पर झुकी पेड़ों की शाखाओं को हटाने का कार्य भी पिछले एक सप्ताह से किया जा रहा हैं। बजाजखाना सब स्टेशन पर कंपनी की ओर से अस्थाई बिजली कंट्रोल सेंटर भी बनेगा। झांकी चल समारोह के दिन 15 इंजीनियरों समेत करीब 60 कार्मिक सेवाएं देंगे।

Back to top button