नशे के खिलाफ बच्चों ने उठाई आवाज, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं से दिया जागरूकता का संदेश
क्षिप्रा के शासकीय स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत भाषण-निबंध प्रतियोगिता, विजेता छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

क्षिप्रा (देवास)। नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्षिप्रा में ‘नशा मुक्ति जन जागृति अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाषण और निबंध प्रतियोगिता के साथ छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों से दूर रहने का प्रभावी संदेश दिया।
ये भी पढ़ें: Dewas में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान: पुलिस अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों के साथ खेला वॉलीबॉल
कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, देवास के तत्वावधान में किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।
ये भी पढ़ें: नशे की अंधेरी राह पर भटके युवाओं के जीवन में उजाला कर रहा अमलतास का नशा मुक्ति केंद्र
मुख्य अतिथि तारा पारगी (उपनिदेशक, मेरा युवा भारत, भोपाल), विद्यालय की प्राचार्य नीलिमा शाह, रेखा सिंह तथा ग्रामीण युवा केंद्र के खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की जागरूकता से ही समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर बाबूलाल पटेल, रजनीश मलतारे, राजकुमार पटेल, अर्जुन सिंह बैस, प्रदीप भाटी, जितेंद्र मालवीय, दीपा शर्मा, मुक्ता शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




