राज्य

सड़क यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजगढ़ के टी स्टॉल पर बनाई चाय, लोगों से किया आत्मीय संवाद

Share

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद इंदौर के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्थानों पर रुककर आम नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और लोगों का हालचाल जाना।

धार जिले के राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अचानक एक टी स्टॉल पर पहुंच गए। यहां उन्होंने चाय विक्रेता से उसके कामकाज और व्यवसाय की जानकारी ली। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से चाय भी बनाई, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग उत्साहित हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों से चर्चा भी की।

सड़क यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी रुककर दुकानदारों और वहां कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने उनके व्यवसाय, रोजगार और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा सभी से आत्मीयता के साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री की इस सहज शैली को देखकर रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। सड़क यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का आमजन से सीधा संवाद चर्चा का विषय बना रहा।

 

Back to top button