प्रशासनिक

कलेक्ट्रेट के 5 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, सहायक अधीक्षक बनने पर हुआ स्वागत

Share

 

देवास। कलेक्टर कार्यालय देवास में कार्यरत पांच सहायक ग्रेड-2 कर्मचारियों को सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने पर कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।

पदोन्नति के बाद सभी कर्मचारियों का वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयुक्त उज्जैन संभाग, उज्जैन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत दिनेश वर्मा, दिनेश जीनवाल, अशोक जीनवाल, रमेश चंद्रावत एवं किशोरीलाल रावत को सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव कुमार जैन, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, डिप्टी कलेक्टर के.एल. तिलवारी एवं डिप्टी कलेक्टर रितु चौरसिया ने सभी पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर वे प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संपादित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों ने भी पदोन्नत कर्मचारियों को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं बधाई देकर उनकी इस उपलब्धि की खुशी साझा की। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा।

इस अवसर पर राजेन्द्र पाण्डे, अनिल जोशी, मनोज मालवीय, आशीष कोपरगांवकर, मनोज नागर, मनीष श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह ठाकुर, रितेश राव पवार, जितेन्द्र श्रीवास्तव, वर्षा मालवीय, प्रियंका शर्मा, चांदनी वर्मा, रोशनी तंवर, उमा प्रजापति, नरेन्द्र, संदीप शर्मा, तृप्ति पंवार, विक्रम मालवीय, गौतम सिंह, बंशीलाल चौहान, श्रीकांत वर्मा, राजेश यादव सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Slug: dewas-collectorate-5-assistant-grade-2-promoted-to-assistant-superintendent
Meta Description:
देवास कलेक्ट्रेट के पांच सहायक ग्रेड-2 कर्मचारियों को सहायक अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली। कलेक्टर ऋतुराज सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Tags (English):
Dewas News, Dewas Collectorate, Promotion News, Assistant Superintendent, Government Employees, MP New

Back to top button