शिक्षा
शासकीय मावि महाकाल कॉलोनी में किया ध्वजारोहण, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230126-WA0039.jpg)
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद प्रतिनिधि रवि जोशी, विशेष अतिथि लाखन जयसवाल, आशीष मौर्य थे। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने अतिथि स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ प्रियंका गौड़, सूर्यवाला बघेल राजेश चौहान एवं मोहिनी शिंदे उपस्थित थे। बच्चों को लाखन जयसवाल की ओर से मिठाई वितरण किया गया। बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ विशेष भोज दिया गया।