देवास

लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े नरेंद्र यादव

Share

 

देवास। जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से युवा उद्यमी नरेंद्र यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत श्री रामेश्वर धाम मंदिर, रामनगर परिसर में पौधरोपण किया।

वरिष्ठजनों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया।

युवा उद्यमी यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर पौधरोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व डीएसपी श्री रघुवंशी, एलएन रंगा, महेंद्र पंड्या, श्री तोमर, अरविंद यादव, दूरदर्शन संवाददाता विजेंद्रसिंह ठाकुर, कमल स्नेही, अंकित, पंकज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नरेंद्र यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस पर्यावरण संरक्षण के प्रयास की सराहना की।

Back to top button