
विदिशा। नवोदय विद्यालय समिति, मुख्यालय, नोएडा उप्र द्वारा अखिल भारतीय जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के आयोजन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। यह परीक्षा 28 नवम्बर 2026 को आयोजित होना प्रस्तावित है, जो विदिशा जिले के सभी विकासखंड में आयोजित की जाएगी।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद प्राचार्य ने बताया कि विदिशा जिले के शासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्ष 2026-27 के दौरान कक्षा 5वीं में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय में चयन परीक्षा के लिएं ऑनलाइन आवेदन https://navodaya.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।




