राज्यस्वास्थ्य

कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल, केंद्र बंद और कर्मचारी गायब

Share

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने बुधवार को जिले के स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र कालीदेवी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि केन्द्र पर पिछले छह माह से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) पदस्थ नहीं है। साथ ही निरीक्षण के समय पदस्थ एएनएम भी अनुपस्थित पाई गई। इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र पर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पिथनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाया गया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं स्वास्थ्य संस्थान का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित समय पर स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, नियमित सेवाएं तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

Back to top button