राजनीतिराज्य

दतिया उप निर्वाचन के दृष्टिगत पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित

Share

 

 

दतिया। दतिया विधानसभा क्रमांक-22 के उपचुनाव के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्री कुशवाहा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंप संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर पेट्रोल एवं डीजल का न्यूनतम आवश्यक स्टॉक हर समय उपलब्ध रखें, ताकि निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों एवं आम नागरिकों को ईंधन की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

साथ ही पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रखने तथा निर्वाचन अवधि में प्रशासन एवं निर्वाचन अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारी एवं जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित

Back to top button