स्पोर्टस

विधायक गायत्री राजे पवार ने किया निर्माणाधीन सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निरीक्षण

Share

 

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश, पेवेलियन भवन व सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी दिया जोर

देवास। शहर के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में निर्माणाधीन सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निरीक्षण विधायक गायत्री राजे पवार ने किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन तथा विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। विधायक गायत्री राजे पवार ने विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से ट्रैक निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने स्टेडियम में पेवेलियन भवन के निर्माण प्रस्ताव को शीघ्र मूर्त रूप देने तथा सिंथेटिक ट्रैक की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने पर भी जोर दिया।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सेना गाडरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण से देवास जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

Back to top button