खेत-खलियान

कृषि उप संचालक गोपेश पाठक को विदाई, ज्ञानसिंह मोहनिया का स्वागत

Share

देवास। कृषि उप संचालक गोपेश पाठक के आगर-मालवा स्थानांतरण पर कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने उनका स्वागत कर भावभीनी विदाई दी। वहीं नवागत कृषि उप संचालक ज्ञान सिंह मोहनिया का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील कृषक धर्मेंद्र सिंह राजपूत, सहायक संचालक कृषि विलास पाटील, सहायक संचालक लोकेश गंगराड़े, मथुरालाल सोलंकी, अशोक चौहान, जीवन बर्डे, दिनेश परमार, कैलाश पटेल, फसल बीमा अधिकारी देवीशंकर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि गोपेश पाठक के कार्यकाल में जिले में किसानों को पराली नहीं जलाने, प्राकृतिक खेती अपनाने तथा प्रमाणित बीजों के उपयोग के लिए लगातार प्रेरित किया गया।

उनके मार्गदर्शन में कृषि विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ और किसानों को नई तकनीकों की जानकारी मिली। उन्होंने श्री पाठक को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव किसानों के लिए आगे भी उपयोगी साबित होगा।

राजपूत ने नवागत कृषि उप संचालक ज्ञान सिंह मोहनिया का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भी जिले में कृषि विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में श्री पाठक का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा श्री मोहनिया का स्वागत किया गया।

 

Back to top button