राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर जताया दुख

प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन के उमरावगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास 2 बसों से हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया और दिवंगत नागरिकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुर्घटना के घायलों के नि:शुल्क उपचार के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।




