AC-कूलर का बिजली बिल कम कैसे करें: 5 टिप्स जो 90% लोग नहीं जानते

इन दिनों भारत में पारा 42°C से अधिक है। ऐसे में AC-कूलर चलाना मजबूरी है, लेकिन महीने का बिजली बिल 4000-8000 रु देखकर पसीने छूट जाते हैं। बिजली कंपनियों के डेटा के मुताबिक, गर्मी में 60% बिल सिर्फ कूलिंग का आता है। लेकिन ये 5 तरीके अपनाएं तो बिल आधा हो सकता है। ज्यादातर लोग इन्हें नहीं जानते।
गर्मी में काम आने वाले सस्ते गैजेट (2026) – कम बजट में बड़ी राहत
1. AC का टेम्परेचर 24 पर सेट करें, 18 पर नहीं-
90% लोग AC ऑन करते ही 16-18°C कर देते हैं। सोचते हैं जल्दी ठंडा होगा। जबकि AC 18 हो या 24, कमरा ठंडा होने की स्पीड सेम रहती है। बस कंप्रेसर ज्यादा देर चलता है। कहा जाता है कि 1°C बढ़ाने पर 6% बिजली बचती है।
कितनी बचत: 18°C की जगह 24°C रखने से बिल सीधा 36% कम हो सकता है। 3000 रु का बिल 1920 रु रह जाएगा।
प्रो टिप: AC के साथ सीलिंग फैन धीमी स्पीड पर चलाएं। 24°C + पंखा = 20°C वाली फीलिंग, पर बिजली आधी।
2. “सर्विस नहीं कराई” = 25% एक्स्ट्रा बिल:
गलती क्या है: “AC ठंडी हवा दे रहा है तो सर्विस क्यों कराएं” – ये सोच जेब पर भारी पड़ती है। जबकि फिल्टर में धूल जमने से AC को 30% ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। गैस कम होने पर कंप्रेसर 2 गुना देर तक चलता है।
क्या करें:
1. हर 15 दिन में फिल्टर साफ करें: इसे निकालकर नल के नीचे धो लें। 5 मिनट का काम, 15% बिजली बचेगी
2. सीजन शुरू होने पर प्रोफेशनल सर्विस: 400-600 रु खर्च करें। कंडेंसर कॉइल साफ होगी, गैस चेक होगी। सालभर में 3000 रु तक का बिल बच जाएगा।
3. आउटडोर यूनिट: उसके आसपास 2 फीट तक कोई सामान न रखें। दीवार से सटाकर न लगाएं। हवा ब्लॉक होगी तो 20% ज्यादा बिजली खाएगा
कूलर में “बर्फ वाला जुगाड़” बंद करें, ये 3 काम करें-
कूलर में बर्फ डालने से कमरा ठंडा होगा ये सबसे बड़ा मिथ है। बर्फ से सिर्फ 10 मिनट ठंडक मिलती है, फिर मोटर पर लोड बढ़ता है।
सही तरीका:
1. हवा क्रॉस वेंटिलेशन: कूलर वाली खिड़की के सामने वाली खिड़की/दरवाजा थोड़ा खोल दें। वरना कमरा सीलन भरा हो जाएगा और कूलर लोड लेगा
2. पैड बदलें: 2 साल पुराने खस/हनीकॉम्ब पैड 40% कम कूलिंग देते हैं। 300-500 रु में नए पैड लगाएं, बिजली 20% बचेगी
3. पानी टाइम से बदलें: 3 दिन से ज्यादा पुराना पानी बदबू + बैक्टीरिया + मोटर पर लोड। रोज सुबह ताजा पानी भरें
कितनी बचत: सही तरीके से कूलर चलाने पर 24 घंटे में 3-4 यूनिट की जगह 1.5-2 यूनिट खर्च होगी।
क्या करें:
स्लीप मोड: रात को AC 26°C पर स्लीप मोड में चलाएं + टाइमर 4 घंटे का लगाएं
इन्वर्टर AC लें: नॉर्मल AC बार-बार ऑन-ऑफ होता है, 60% ज्यादा बिजली खाता है। 5-स्टार इन्वर्टर AC 40% बिजली बचाता है। 3 साल में एक्स्ट्रा कीमत वसूल हो जाती है
कमरे को हीट प्रूफ बनाएं – AC की मेहनत 50% कम: कमरा तप रहा है और हम AC से उम्मीद करते हैं कि -20°C कर दे। इसके लिए खिड़की पर रिफ्लेक्टिव फिल्म लगाएं। ये लगभग 200-300 रु में आती है। सूरज की 70% गर्मी वापस भेज देती है। पर्दे के मुकाबले 3 गुना असरदार होती है।
दरवाजे की दरारें बंद करें: 50 रु की फोम टेप से नीचे की दरार सील करें। ठंडी हवा लीक नहीं होगी।
छत पर सफेद पेंट/चूना लगाएं: सफेद पेंट से टेम्परेचर 10°C तक गिर जाता है। कमरा अपने आप 3-4°C ठंडा रहेगा
कितनी बचत: हीट लोड कम होने से 1.5 टन AC भी 1 टन जितनी बिजली खाएगा। महीने का 1000 रु पक्का बचेगा।
एक्सपर्ट की राय: AC खरीदते समय सिर्फ कीमत न देखें। BEE 5-स्टार रेटिंग वाला बहुत अधिक बिजली बचा सकता है।
बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा, अगर एसी-कूलर चलाते वक्त अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स




