Business

Passport Online Apply: घर बैठे ऐसे बनाएं पासपोर्ट, जानिए फीस, दस्तावेज और पूरा प्रोसेस

Share

 

विदेश यात्रा, नौकरी या पढ़ाई के लिए Passport बनवाना हुआ आसान, मिनटों में करें ऑनलाइन आवेदन

आज के समय में पासपोर्ट सिर्फ विदेश यात्रा का दस्तावेज नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र भी बन चुका है। विदेश में नौकरी, पढ़ाई, टूर या बिजनेस के लिए पासपोर्ट जरूरी होता है। अच्छी बात यह है कि अब पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है और लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप पहली बार पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी दस्तावेज और सही प्रक्रिया की जानकारी होना बेहद जरूरी है। छोटी सी गलती आवेदन में देरी का कारण बन सकती है।

Japan tour चेरी ब्लासम गार्डन, जहां चेरी के खूबसूरत वृक्ष मन को देते हैं सुकून

पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:
✔️ आधार कार्ड
✔️ पैन कार्ड
✔️ वोटर आईडी
✔️ बैंक पासबुक
✔️ बिजली बिल या अन्य Address Proof
✔️ 10वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)

घर बैठे ऐसे करें Passport के लिए Online Apply

Step 1: Passport Seva Portal पर Registration करें,  सबसे पहले passportindia.gov.in⁠� पर जाएं और नया अकाउंट बनाएं।

Step 2: Login करके Fresh Passport विकल्प चुनें: अकाउंट लॉगिन करने के बाद “Apply for Fresh Passport” विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: आवेदन फॉर्म भरें: नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी सही तरीके से भरें। गलत जानकारी देने पर आवेदन अटक सकता है।

Step 4: Online Fees जमा करें: पासपोर्ट आवेदन की फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

Step 5: Passport Seva Kendra में Appointment लें: फीस जमा करने के बाद नजदीकी Passport Seva Kendra के लिए Appointment बुक करें।

पासपोर्ट फीस कितनी है?
सामान्य 36 पेज वाले पासपोर्ट की फीस लगभग 1500 रुपये और 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस लगभग 2000 रुपए से शुरू होती है। वहीं Tatkal Passport सेवा के लिए 3500 रुपए शुल्क देना पड़ता है। इसमें 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए 4000 रुपए फीस लगती है।

France जिंदादिली से जीने वालों का अद्भुत शहर पैरिस

Tatkal Passport कितने दिन में बनता है?
जरूरी दस्तावेज सही होने पर Tatkal Passport कई मामलों में 3 से 7 दिनों के भीतर जारी हो सकता है। हालांकि पुलिस वेरिफिकेशन और दस्तावेज जांच के आधार पर समय बदल सकता है।

Police Verification
पासपोर्ट जारी होने से पहले पुलिस द्वारा आवेदक की पहचान और पते का सत्यापन किया जाता है। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
Passport Online Apply से पूर्व सभी दस्तावेज अपडेटेड रखें, मोबाइल नंबर और ईमेल सही दर्ज करें, Appointment Slip साथ लेकर जाएं। सबसे अहम बात को ध्यान रखना है, कि फॉर्म भरते समय spelling mistakes न हो। जल्दबाजी में की गई त्रुटि से पासपोर्ट बनने में विलंब हो सकता है। मेरे एक मित्र को एक त्रुटि सुधार में काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। उनका पासपोर्ट बनने में भी विलंब हुआ था।

लंदन में एक समोसा या चाय की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

अब पासपोर्ट बनवाना पहले से ज्यादा आसान
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पासपोर्ट आवेदन काफी आसान और तेज हो गया है। सही दस्तावेज और सटीक जानकारी के साथ आवेदन करने पर कम समय में पासपोर्ट प्राप्त किया जा सकता है। पासपोर्ट बनाने के दौरान ये अवश्य चेक करें कि वेबसाइट फेंक न हो।

Back to top button