पर्यटन

Japan tour चेरी ब्लासम गार्डन, जहां चेरी के खूबसूरत वृक्ष मन को देते हैं सुकून

Share

 

 

आज की बात : जापान टूर आज 6 अप्रैल को हम दिल्ली से टोक्यो होते हुए ओसाका पहुंचे। जापान में दोपहर 3 बजे ही होटल में चेकइन कर सकते हैं। तो हम लोग लक्जरी बस से किला और चेरी ब्लासम गार्डन देखने गए।

सबसे पहले हम Osaka Castle Park गए। यह ओसाका का सबसे बड़ा और लोकप्रिय चेरी ब्लॉसम स्थल है। यहां चेरी के खूबसूरत वृक्ष मन हर लेते हैं। इस पार्क में लगभग 3000+ चेरी के पेड़ हैं होंगे। इस पार्क से किले का भी मन मोहक दृश्य दिखाई देता है।

पार्क के पास ही ओसाका का सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक किला (Fort/Castle) है जिसका निर्माण 16वीं सदी में जापान के महान सेनापति
Toyotomi Hideyoshi ने कराया था। जापान के एकीकरण (unification) में इस किले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस किले में आधुनिक म्युजियम है जो समयाभाव के कारण हमने नहीं देखा। किले के पैलेस में सोने (golden ornaments) से सजा हुआ शीर्ष और
चारों ओर बड़ी खाई (moat) और पत्थर की दीवारें मन को मोह लेती हैं।

पार्क और किला देखने के बाद हम होटल आए जहां चेकइन हुआ। होटल Keihan Tenmabashi Ekimae अच्छा होटल है। लेकिन होटल में कमरे बहुत ही छोटी साइज के रहते हैं। इतने छोटे कि साथ ले गए सूटकेस पलंग के नीचे रखना पड़ता है। कमरे की साइज 10 फुट × 8 फुट की ही होगी। इतने छोटे कमरे में हम दो लोग रुके। खैर पूरे जापान में घर भी बहुत छोटे-छोटे ही होते हैं।
6 अप्रैल 2026, ओसाका

Ashok baroniya

 

Back to top button