शिक्षा

सतपुड़ा एकेडमी को मिला श्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार

Share

– शिक्षक दिवस पर नगर निगम ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

देवास (दिनेश सांखला)। नगर पालिक निगम द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सतपुड़ा एकेडमी को श्रेष्ठ विद्यालय के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नगर निगम शिक्षा समिति अध्यक्ष पिंकी संजय दायमा ने शाल ओढ़ाकर, श्रीफल तथा शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय की ओर से पुरस्कार उप प्राचार्य रश्मि रघुवंशी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर नगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इस उपलब्धि पर सतपुड़ा एकेडमी के संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव ने कहा, कि यह पुरस्कार हमारे सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। सतपुड़ा एकेडमी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्ता के प्रति अपने समर्पण को सिद्ध किया है।

इस उपलब्धि पर वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जॉब ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए स्टाफ को बधाई दी।

Back to top button