सुचारू ट्रॉफिक व्यवस्था के लिए सिविल लाइन तिराहे से बस स्टैंड तक अवैध अतिक्रमण हटाएं- कलेक्टर ऋतुराज सिंह

– देवास शहर में मक्सी रोड व एबी रोड पर पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाए
– जिले में सर्वे कराकर स्पीड ब्रेकर जांच करें एवं मानक स्तर के स्पीड ब्रेकर बनाए
– हाइवे पर अवैध ‘कट पॉइंट’ बनाने एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले ढाबा संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश
– जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने यातायात व्यवस्था, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन धोखाधडी और अवैध खनन संबंध विषयों पर विस्तृत समीक्षा की।
सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार और अतिक्रमण हटाने पर जोर-
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिये गए। बैठक में मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार और अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर दुर्घटना मृत्यु दर अधिक है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने पुलिस विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर सघन ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले ढाबा संचालकों पर होगी कार्रवाई-
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि हाइवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले ढाबा संचालकों पर सख्त कार्रवाई करें। विशेष रूप से उन ढाबा संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिन्होंने अपनी सुविधा के लिए नेशनल हाईवे पर अवैध ‘कट पॉइंट’ बना लिए हैं। साथ ही, नियमानुसार न बने ढाबों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
एबी रोड और भोपाल रोड पर सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाए-
कलेक्टर श्री सिंह ने देवास शहर में अतिक्रमण हटाने एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि शहर में एबी रोड और भोपाल रोड पर सर्विस रोड पर से अवैध अतिक्रमणों को तत्काल हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने देवास में सिविल लाइन तिराहे से बस स्टैंड तक अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बीच सड़क पर खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए क्रेन द्वारा कार्यवाही की जाए।
यह भी पढ़ें 👉 स्कूली बसों में लगाना होंगे स्पीड गवर्नर- बसों में सुरक्षा के अन्य प्रबंध भी जरूरी
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टी अनिवार्य रूप से लगाई जाए-
कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में सर्वे कराकर जांच करें की मानक स्तर के स्पीड ब्रेकर बनाए गए है या नहीं। जिले में मानक स्तर के स्पीड ब्रेकर बनाये जाये। मानक अनुरूप न होने वाले ब्रेकरों को चिन्हित कर तोडा जाये और मानक स्तर के स्पीड ब्रेकर बनाये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टी अनिवार्य रूप से लगाई जाए, ताकि रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी पुलियाओं पर आवश्यक साइनेज लगवाए जाएंगे।
बिना लाइफ जैकेट के किसी भी व्यक्ति को नाव में न बैठाएं-
कलेक्टर श्री सिंह ने नर्मदा परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए मार्ग संकेतक और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी नाव संचालकों को निर्देशित करें कि बिना लाइफ जैकेट के किसी भी व्यक्ति को नाव में न बैठाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर नाव संचालकों पर कार्यवाही की जाएगी।
सुचारू ट्रॉफिक व्यवस्था के लिए एबी रोड एवं एमजी रोड पर रूटीन में क्रेन चलाते रहें-
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉट की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि नेवरी फाटा एक संवेदनशील ब्लैक स्पॉट बन चुका है, जहां दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने तत्काल प्रभाव से नेवरी फाटे के आसपास से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने देवास-मक्सी रोड और देवास-भोपाल रोड पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य करने और मक्सी रोड व ए.बी. रोड पर पुल के नीचे से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि देवास शहर में एबी रोड एवं एमजी रोड पर रूटीन में ट्रॉफिक क्रेन चलाते रहें। उन्होंने सुचारू ट्रॉफिक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।
आरटीओ और ट्राफिक वाहनों की पीयूसी और इंश्योरेंस की नियमित जांच करें-
कलेक्टर श्री सिंह ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ और ट्राफिक पुलिस को निर्देशित किया कि वे व्यापारिक और निजी वाहनों की पीयूसी और इंश्योरेंस की नियमित जांच करें। बैठक में पीएम राहत योजना की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि पुलिस, स्वास्थ्य और आरटीओ विभाग आपस में समन्वयन कर योजना का लाभ संबंधित को दिलाना सुनिश्चित करें तथा अन्य जिलों में घायल को भेजने पर संबंधित टीआई से सम्पर्क में रहें। इसके साथ ही राहवीर योजना की प्रगति की भी समीक्षा भी की गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राहवीर योजना और कैशलेस स्कीम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के दौरान जान बचाना और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। पुलिस, स्वास्थ्य और आरटीओ विभाग आपस में समन्वयन कर योजना का लाभ संबंधित को दिलाना सुनिश्चित करें तथा इन्दौर में घायल को भेजने पर संबंधित टीआई से सम्पर्क में रहें।
पीएम राहत योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ित का होगा 1.5 लाख तक कैशलेस उपचार
बैठक में निगम आयुक्त दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन, एएसपी ट्राफिक एचएन बाथम, एसडीएम बागली शिवम यादव, एसडीएम देवास अभिषेक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि शंभु अग्रवाल सहित जिला अधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।




