शासकीय कन्या हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा, वंशिका ने 93.6% अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया

सिरोल्या (अमर चौधरी)। शासकीय कन्या हाईस्कूल सिरोल्या में कक्षा 10वीं की छात्राओं का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। जिसमें टाॅपर की सूची में प्रथम वंशिका गोपाल प्रजापत 93.6%, द्वितीय वैष्णवी रवि मालवीय ने 88%, तृतीय ऋषिका राजकुमार चौधरी ने 87.8% अंक हासिल किए।
इस उपलब्धि से विद्यालय गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय में 23 छात्राएं प्रथम, 7 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में रही। आंकड़े के मुताबिक कन्या हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 91% रहा। प्राचार्य विक्रमसिंह मालवीय, शिक्षक सोहनलाल पटेल, विश्वेंद्र श्रीवास्तव, सुचिता जायसवाल, अंकिता खानविलकर, संजय जायसवाल, निलेश बगानिया ने इस अवसर पर छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए शुभकामनाएं दी हैं एवं निरंतर मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया है। श्रेष्ठ परिणाम से विधालय के साथ परिवार एवं गांव का भी नाम छात्राओं ने रोशन किया है।




