• Mon. Aug 18th, 2025

    खनिज के अवैध परिवहन पर कार्रवाई में देवास जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    ByNews Desk

    Jan 14, 2023
    Share

    -खनिज विभाग ने वित्तीय वर्ष में दिसंबर तक 242 प्रकरण दर्ज कर 1 करोड़ 42 लाख से अधिक अर्थदंड वसूला

    -देवास तहसील के भौंरासा, तहसील खातेगांव के ग्राम दीपगांव तथा संदलपुर में जांच नाकों पर अवैध परिवहनकर्ताओं पर की गई कार्रवाई

    देवास। जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए देवास तहसील के ग्राम भौंरासा, तहसील खातेगांव के ग्राम दीपगांव तथा संदलपुर में अस्थायी जांच नाके स्थापित किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिसंबर 2022 तक अवैध परिवहनकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए 242 प्रकरण दर्ज किए गए तथा उनसे 1 करोड़ 42 लाख 77 हजार 141 रुपए अर्थदंड की वसूली की गई। अवैध परिवहन पर कार्रवाई में देवास जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। खनिज विभाग द्वारा जिले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *