देवास

नापाखेड़ी में 5.40 करोड़ की पुलिया व टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन, विधायक मनोज चौधरी बोले- क्षेत्र तेजी से विकास की ओर

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम नापाखेड़ी में लोदरी नदी पर 5 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया का क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी एवं बतौर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पं. राजेश बैरागी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भूमिपूजन किया।

इसके साथ ही 10 लाख की सहायता से बनने वाले स्थायी टीन शेड के लिए भूमिपूजन किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत महिलाओं की कलशयात्रा भी निकली जिसमें महिलाएं ने सिर पर कलश धारण किए एक साथ चल रही थी।

इसके बाद चन्द्रवंशी खाती समाज धर्मशाला में ग्राम पंचायत नापाखेड़ी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री चौधरी एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा शासनकाल की योजनाएं आमजनों को गिनाई एवं कहा कि पहले क्षेत्र की स्थिति काफी बदहाल थी, किंतु अब एक विकसित क्षेत्र की ओर हमारी विधानसभा दिखाई दे रही है। सड़कें, स्कूल, बिजली जैसे कामों से हर वर्ग खुश हैं।

मां नर्मदा के पानी पर कहा, कि प्रत्येक घर में लोगों को पानी मिल रहा है। इस दौरान विधायक चौधरी ने हाथ जोड़कर क्षेत्रवासियों का अभिवादन करते हुए बेटे के रूप में सेवा करने का विश्वास दिलाया है।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रदेश मंत्री आशीष झाला, बलराम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शिवम चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र भाटी, जगदीश चौधरी, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य मुकेश चौधरी, वरुण चौधरी, राजेश चौधरी, मूलचंद्र पटेल, सुनील पटेल, जितेन्द्र पटेल, प्रवीण चौधरी, निलेश चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री कुलदीप पटेल ने किया। आभार ग्राम पंचायत सरपंच बबीता शिवलाल पटेल ने माना।

Back to top button