ई-विकास पोर्टल के माध्यम उर्वरक विक्रय न करने पर 12 संस्थाओं को शोकाज नोटिस

देवास। जिले में ई-विकास (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) पोर्टल के द्वारा किसानों को पारदर्शी, सुगम एवं समयबद्ध उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 से शत-प्रतिशत ई-उर्वरक (ई-टोकन) वितरण प्रणाली लागू की गई है।
उपसंचालक कृषि गोपेश पाठक ने बताया कि ई-विकास समीक्षा में जानकारी प्राप्त हुई कि 12 संस्थानों/फर्म द्वारा 1 अप्रैल से 3 अप्रैल को सीधे पीओएस मशीन के माध्यम से बिना ई-विकास प्रणाली (ई-टोकन) के उर्वरक लगभग कुल 221 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरण किया गया। विभाग द्वारा लगातार विभिन्न माध्यमों से समय-समय पर ई-टोकन अंतर्गत प्रगति बढाने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 12 विक्रेता अभय सेल्स कॉर्पोरेशन देवास, माधव सेल्स कॉर्पोरेशन प्रायवेट लिमिटेड देवास, विजयवर्गीय ट्रेडर्स देवास, इफको ई बाजार खातेगांव, संजय एग्रो सेल्स खातेगांव, आईएफएफडीसी देवास, वीरेन्द्र कुमार सुन्दरलाल जैन देवास, आईएफएफडीसी भौंरासा, आईएफएफडीसी विजयागंजमंडी, अग्रवाल एंड सन्स क्षिप्रा, विनायक श्री कोटखेड़ी उदयनगर, धनराज हेमराज पुंजापुरा द्वारा ई-विकास वितरण प्रणाली (ई-टोकन) से वितरण नहीं किया जा रहा है। इन विक्रेताओं द्वारा ई-विकास वितरण प्रणाली के माध्यम से उर्वरक विक्रय वितरण नहीं करने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में इस प्रकार की अनियमित्ता पाई जाती है। तो इनके विरूद्ध उर्वरक अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित नियत्रंण आदेश 1985 के तहत वैद्यानिक कार्रवाई की जाएगी।




